स्टार्ट स्पीकिंग हिंदी.
सुनो, सारे बच्चे
सारे माने, ऑल,
कम हियर,
यहाँ आओ,
यह बताओ, वाई,
आल ऑफ यू
आर
टाकिंग इन इंग्लिश,
डोंट यू नो,
दिस ईज हिंदी पखवाड़ा,
आई मीन हिंदी
फोर्टनाईट.
ड्यूरिग दिस
फोर्टनाईट,
आल आर टू स्पीक इन हिंदी.
ओ के...अंडर्स्टेंड,
इफ यू चिल्ड्रेन डोंट
स्पीक इन हिंदी,
हाउ यू थिंक हिंदी विल
ग्रो,
टु बिकम अवर नेशनल
लेंग्वेज.
स्टार्ट स्पीकिंग
हिंदी,
राईट नाऊ,
फ्रम दिस
इन्स्टेंट.
------------------------------------
एम. आर अयंगर